Saturday, May 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविश्व मत्स्यिकी दिवस पर उत्कृष्ट मत्स्य पालकों को किया गया सम्मानित

विश्व मत्स्यिकी दिवस पर उत्कृष्ट मत्स्य पालकों को किया गया सम्मानित

विधायक तुलसीपुर ने राप्ती नदी के कोडरी घाट पर डेढ़ लाख मछलियों का किया संचय

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर मत्स्य विभाग जनपद बलरामपुर द्वारा कोड़री घाट राप्ती नदी तट बलरामपुर में कैलाश नाथ शुक्ला विधायक तुलसीपुर द्वारा 1.50 लाख मछलियो का संचय किया गया। साथ ही जनपद 10 उत्कृष्ट मत्स्य पालको अजीत सिंह, प्रह्लाद निषाद, शिव कुमार, विवेश कुमार, मो फज़ल आदि को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया एवं 50 मत्स्य पालको को ताजे जल मे मत्स्य पालन एवं मत्स्य क्षेत्र मे सहकारिता विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक कैलाशनाथ शुक्ला द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र पचपेड़वा के वैज्ञानिकों एवं अन्य विभाग के अधिकारियों द्वारा उपस्थित मत्स्य पालकों को मीठे जल में मत्स्य पालन से सम्बन्धित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर डॉ0 विनोद कुमार वर्मा सहायक निदेशक मत्स्य ने मत्स्य पालको मे मत्स्य विभाग की योजनाओ की विस्तृत जानकारी दीं। कार्यक्रम मे रेवती रमन चौधरी, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक, बाबूराम मत्स्य निरीक्षक, राजन सिंह, प्रगतिशील मत्स्य पालक, राम प्यारे कश्यप, प्रहलाद निषाद, राम भुवन, अजीत सिंह, अजय सिंह, सुखराम निषाद एवं अन्य जनप्रतिनिधि व मत्स्य गतिविधियों से जुड़े कृषक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments