Monday, February 16, 2026
HomeNewsbeat17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा का सेवा पखवाड़ा, नगर कार्यशाला...

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा का सेवा पखवाड़ा, नगर कार्यशाला में बनी रणनीति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी खलीलाबाद नगर कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला “सेवा पखवाड़ा” की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ने की तथा संचालन नगर महामंत्री कन्हैया वर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम उपस्थित रहे।
जिला प्रभारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती का दिन है, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके अंतर्गत रक्तदान शिविर, मोदी जी की कृतियों की प्रदर्शनी, स्वच्छता अभियान और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती सहित विभिन्न आयोजन बूथों से लेकर जिला कार्यालय तक होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज विश्व नेता के रूप में उभरे हैं और उनकी जनकल्याणकारी नीतियों से देश की जनता निरंतर लाभान्वित हो रही है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भयमुक्त व अपराधमुक्त होकर ‘उत्तम प्रदेश’ से ‘सर्वोत्तम प्रदेश’ की ओर अग्रसर है।
नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़े के दौरान नगर कमेटी द्वारा स्वच्छता अभियान से लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती तक बूथ स्तरीय कार्यक्रम और संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है और उनके प्रयासों से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष व एमएलसी प्रतिनिधि ई सुधांशु सिंह, नगर प्रभारी अर्जुन चौधरी, ब्रह्मानंद पांडे, सचिन राय, मुकेश गौड़, मुरलीधर जायसवाल, देवी प्रसाद पांडेय, राधेश्याम जायसवाल, सोहनलाल जायसवाल, सभासद पंकज मिश्रा, राजेश वर्मा, बैजनाथ चौरसिया, मुन्ना पांडे, बब्बन पांडे, अरविंद कनौजिया, दिलीप निराला, बिंदु देवी, सर्वजीत पासवान, श्याम अग्रहरि, राजाराम, मनोज सोनी, शुभम कश्यप, श्याम बिहारी गुप्ता, राजू श्रीवास्तव, कृष्ण वर्मा, लाल बहादुर चौरसिया सहित बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments