Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedअन्य खबरेगौ माता की रोगों से सुरक्षा के लिए हर एक व्यक्ति को...

गौ माता की रोगों से सुरक्षा के लिए हर एक व्यक्ति को आगे आना होगा-अजित शर्मा

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ, के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा ने कटरा नगर में घायल गोवंश का जगह-जगह डॉक्टरों की टीम को साथ मे लेकर इलाज कराया। वही लिंपी से पीड़ित गोवंश का भी कराया इलाज किया गया।
और उन्होंने कहा कि, हर एक व्यक्ति को गौ माता की सुरक्षा हेतु आगे आना होगा। आज गोवंश दर-दर भटक रहा है, बीमारी से भूख प्यास से उनके लिए कुछ ना कुछ जरूर किया जाए। इसी बीच उनके साथ डॉक्टर वीरेश गौड़, प्रशांत त्रिपाठी व अरविंद का पूरा सहयोग गोवंश के इलाज के लिए रहा है।डॉक्टर वीरेश गौड़ ने कहा, हम आपके साथ हैं 24 घंटे किसी भी वक्त आपको हमारी जरूरत पड़े तो हमारी टीम,आपके गोवंश के इलाज के लिए हर संभव तैयार है।
प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा ने कहा, गाय सनातन धर्म की रीढ़ की हड्डी है, इस पर विशेष ध्यान दें सभी लोग, अन्यथा इस देश में संकट आने में देर नहीं लगेगी, गाय बचेगी तो राष्ट्र बचेगा। गाय के दूध पर उन्होंने विशेष फायदा भी बताया, गाय के दूध पीने से इंसान में दुगनी ऊर्जा आ जाती है मंदिर के 1000 शंख और लाखों घंटा बजने की ध्वनि से जो सात्विकता पैदा होती है, वही गौमाता की एक बार महिमा लोगो को अवश्य प्राप्त होती है, इतने से ही गौ माता की महिमा जान लो कि, गौ माता का इस देश में कितना महत्व है। इसी बीच राष्ट्रीय गौ रक्षक संघ के कटरा नगर अध्यक्ष कृष्णा गंगवार अरुण कश्यप समस्त लोग इस सहयोग में रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments