Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडीएम ने की विकास निधि परियोजनाओं की समीक्षा

डीएम ने की विकास निधि परियोजनाओं की समीक्षा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास निधि से संचालित परियोजनाओं की स्वीकृति एवं प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक सम्पन्न हुई। डीएम ने निर्देश दिए कि योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी, समयबद्ध व गुणवत्तापरक ढंग से किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने नियमित प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने व स्थल निरीक्षण करने पर जोर दिया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments