Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकृषि मंत्री ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

कृषि मंत्री ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

डेंगू की रोकथाम के लिए विशेष सफाई अभियान चलाने एवं नियमित फॉगिंग करने का दिया निर्देश

डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों से किया संवाद, हर संभव सहायता के लिए किया आश्वस्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में डेंगू नियंत्रण एवं जनपद में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।
कृषि मंत्री ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को निर्देशित किया कि मेडिकल कॉलेज एवं उसके नियंत्रणाधीन जिला अस्पताल में आने वाले डेंगू के प्रत्येक संदिग्ध मरीज की ससमय जांच कराई जाए और रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होने पर उसको इलाज मुहैया कराया जाए। कृषि मंत्री ने डेंगू मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
कृषि मंत्री ने डेंगू के नियंत्रण के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित फॉगिंग कराने एवं एंटी लार्वा दवा के छिड़काव का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। ऐसे में आम लोगों को जागरूक किया जाए कि, वे अपने आस-पास, कूलर, बर्तन, टायर आदि में पानी एकत्र न होने दें। उन्होंने समस्त नगर निकायों एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को विशेष सफाई एवं जन जागरूकता अभियान चलाने हेतु भी निर्देशित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments