Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबिहार सीमा से गोवंश आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध

बिहार सीमा से गोवंश आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जानकारी दी कि प्रदेश के पूर्वांचल के कई जिलों में लम्पी स्किन डिजीज (LSD) के लक्षण पाए गए हैं। इस बीमारी का संक्रमण प्रभावित पशुओं से अन्य पशुओं में तेजी से फैलता है।शासनादेश के तहत बिहार राज्य से लगी सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरतते हुए गोवंश के सड़क व रेल मार्ग से आवागमन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह कदम बीमारी के प्रसार को रोकने और प्रभावित पशुओं के उपचार के लिए भारत सरकार द्वारा निर्गत गाइडलाइन के अनुसार उठाया गया है।उन्होंने नगर पंचायतों और नगर पालिका परिषदों के अधिशासी अधिकारियों को सख्ती से निर्देश दिया है कि सीमाओं पर रोक का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments