Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय का निरीक्षण कर प्राप्त की जानकारी

जिलाधिकारी ने गोवंश आश्रय का निरीक्षण कर प्राप्त की जानकारी

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा गुरुवार को कान्हा गो आश्रय स्थल, हाटा का निरीक्षण किया गया। गो आश्रय स्थल निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल में उपस्थित गोवंश की संख्या, चारे की स्थिति, निर्माणाधीन गोबर गैस प्लांट, विद्युत आपूर्ति की स्थिति, गोवंश की टैगिंग, लम्पी डिज़ीज़ से बचाव हेतु टीकाकरण, की स्थिति आदि के बारे में जानकारियां प्राप्त की गयी।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विकास साठे व उपस्थित पशु चिकित्सक ने जानकारी देते हुए बताया कि, कान्हा गो आश्रय स्थल में पशुओं की संख्या 38 है, हर चारा बोया गया है, लम्पी टीकाकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने गोवंश को गुड़ व केला भी खिलाया तथा गोवंश के टैगिंग को स्कैन करवाकर आवश्यक विवरण को भी चेक किया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी हाटा वरुण पांडेय, अधिशासी अधिकारी हाटा व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments