हाईकोर्ट का आदेश: मृतक ग्राम रोजगार सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति - राष्ट्र की परम्परा
August 18, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

हाईकोर्ट का आदेश: मृतक ग्राम रोजगार सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए राज्य सरकार को आदेश दिया है कि मृतक ग्राम रोजगार सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति दी जाए। उच्च न्यायालय ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की स्वीकृत योजना के अंतर्गत कार्यरत हैं और इनके निधन पर आश्रित परिवार को आजीविका का अधिकार है।
उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य मृतक कर्मचारी के परिवार को आर्थिक संकट से उबारना है, इसलिए इस कार्य में देरी या टाल-मटोल उचित नहीं है।अदालत ने संबंधित विभाग को तीन माह के भीतर मृतक आश्रितों की नियुक्ति करने का आदेश दिया है। ग्राम रोजगार सेवकों के संगठन ने इस आदेश को ऐतिहासिक बताते हुए उसका स्वागत किया है। यह आदेश मृतक ग्राम रोजगार सेवकों के परिजनों के लिए राहत भरा कदम है और इससे लंबे समय से लंबित मांग पूरी हुई है।
उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिला अध्यक्ष ब्रह्मानंद ने इस आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि यह आदेश मृतक ग्राम रोजगार सेवकों के परिजनों के लिए न्याय और राहत का संदेश लेकर आया है। वर्षों से हम यह मांग कर रहे थे कि 20 वर्षों से लगातार ग्राम रोजगार सेवक की सेवा के दौरान निधन होने पर उनके परिवार को सरकारी सहारा मिले। यह मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किया गया था।योगी आदित्यनाथ की सरकार विशेष अनुकंपा दिखाते हुए मृतक आश्रितों को रखने का आदेश जारी किया था, किंतु ग्राम विकास विभाग के अधिकारी इसे लागू करने में आनाकानी कर रहे थे। मुख्यमंत्री का यह फैसला विभाग नहीं मान रहा था।इसलिए मजबूरन जिला संगठन को उच्च न्यायालय की शरण की लेनी पड़ी। आज न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार के शासनादेश को विभागीय अधिकारियों को तीन महीने के अंदर अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति करने का आदेश दे दिया, जिससे ग्राम रोजगार सेवकों में हर्ष व्याप्त है। ग्राम रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए न्यायालय के आदेश का स्वागत किया है। उच्च न्यायालय के इस आदेश प्रदेश के पीड़ित परिवारों को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलेगा। अब सरकार को चाहिए कि आदेश का पालन करते हुए त्वरित और पारदर्शी तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करें। जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर इस आदेश का स्वागत किया।
ग्राम रोजगार सेवक इंद्रमणि विश्वकर्मा जिला महासचिव, जितेंद्र कुमार उपाध्यक्ष, सर्वेश मद्धेशिया, धर्मेंद्र, बंधु मद्धेशिया ब्लॉक अध्यक्ष घुघली,राहुल गुप्ता मंत्री, मोहनलाल गुप्ता, संगीता पांडेय, शिल्पी राय, अंजना गुप्ता, मीनू पांडेय, अनामिका उपाध्याय, रईस अहमद, कृष्ण प्रताप, उदयभान, वीरेंद्र गुप्ता, अमजद अली, परविंदर मिश्रा, राजेश जायसवाल, ओम प्रकाश सिंह, अंबिका प्रसाद,धीरेंद्र यादव, राजेश वर्मा, सीमा पांडेय,चिन्नू प्रसाद असगर अली, योगेंद्र कुमार, चंद्रिका प्रसाद, कमलेश कुमार, बाबू राम,उषा कनौजिया , असगर अली, प्रमोद राय,संतोष गुप्ता, अयोध्या वर्मा, रीता गुप्ता, सुनीता, गंगोत्री देवी, राजेश तिवारी, अख्तर अली, मदन प्रसाद सहित तमाम रोजगार सेवकों में हर्ष व्याप्त है।