Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedकारोबारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो भाई घायल

कारोबारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो भाई घायल

नवादा (राष्ट्र की परम्परा) जिले में अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दहशत फैलाने वाली घटना को अंजाम दिया है। मामला जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र का है, जहां शनिवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने दो व्यवसायी भाइयों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी और मारपीट भी की। इस हमले में दोनों कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायल व्यवसायियों की पहचान स्व. आनंद प्रकाश लाल के पुत्र नीरज प्रकाश लाल और उनके छोटे भाई नवीन कुमार के रूप में हुई है, जो हिसुआ दरबार मोहल्ले के रहने वाले हैं। दोनों घायल भाइयों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।
बदमाशों ने दोनों भाइयों को पहले घेरकर मारपीट की।उसके बाद फायरिंग कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।इलाके में अफरा-तफरी का माहौल, लोगों में दहशत।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, संभावित आपराधिक रंजिश की जांच।
हिसुआ थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है, हालांकि हर एंगल से जांच की जा रही है। पीड़ितों के बयान के आधार पर अपराधियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी का दावा किया गया है।
घटना के बाद से हिसुआ बाजार में तनावपूर्ण माहौल है। व्यापारियों में भय व्याप्त है और उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।
यह वारदात न केवल अपराधियों के हौसले बुलंद होने की ओर इशारा करती है, बल्कि जिले में पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments