Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा के राष्ट्रीय सचिव का यूथ फ्रंटल संगठनों ने किया स्वागत

सपा के राष्ट्रीय सचिव का यूथ फ्रंटल संगठनों ने किया स्वागत

देवरिया , (राष्ट्र की परम्परा) समाजवादी पार्टी के युवा फ्रंटल संगठनों युवजन सभा, लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड एवं छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक संविधान मान स्तम्भ स्थापना के प्रभारी आरएस कुशवाहा के जनपद आगमन पर कसया रोड में सैकड़ों की संख्या जोरदार स्वागत किया। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा की भाजपा सरकार संविधान एवं आरक्षण को खत्म करने का प्रयास कर रही है। प्रदेश का पीडीए समाज एकजुट होकर 2027में सपा की सरकार बनाकर भाजपा के इस मंसूबे पर पानी फेर देगा। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि यूपी ही नहीं, पूरे देश के नौजवान आशा भरी नजरों से अखिलेश यादव की तरफ देख रहे हैं। छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि अखिलेश यादव पीडीए के जननायक के रूप में जनता के बीच में दिखाई दे रहे हैं। यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम ने कहा की भाजपा अल्पसंख्यको पर अत्याचार कर रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा रणवीर यादव, जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी दिव्यांश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष छात्र सभा मनोज यादव, जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड खुर्शीद आलम अंसारी, सपा नेता विजय रावत,वरिष्ठ सपा नेता एन पी यादव, इमामुद्दीन खान,अमरनाथ अमर, हरिकेवल,छोटू यादव, लारेब रहमान,काका चौधरी, धीरज यादव, आलिम अंसारी, बलवत यादव, देवेंद्र यादव मुलायम, रोहित चौहान, राजकुमार पासवान, एजाज अहमद, मकबूल अहमद, शहाबुद्दीन, मुन्ना यादव, कुणाल यादव, सत्यम, अशोक चौहान, सुनील, हरिकेश यादव, राधेश्याम, अरविन्द यादव, हरिशंकर यादव, सोनू खरवार, विकास, सोनू पटेल, मुकेश सिंह सेंगर, अनीश कुशवाहा, विनोद यादव, आलिम अंसारी, साजिद, अभिषेक यादव, सोनू प्रकाश, धर्मेंद्र यादव, नंदन यादव, दीपक यादव, दुर्गेश, नितेश साहनी, नितेश मद्देशिया, मुहम्मद फतेह, मुराद, सूरज कुशवाहा, सुजीत पटेल, राहुल यादव, चंदन,धीरज, बलवंत, राहुल, सूरज, विराट, राहुल कंन्नोजिया, मनीष सैथवार, हरिकेश, रेयाज, दीपू, अंकित, यशवंत यादव, जीतेन्द्र यादव, मंन्टू यादव, सन्नी प्रभात, दिनेश प्रसाद, संजीव यादव, शिवनाथ यादव, आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments