Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशशिक्षण का बेहतर माहौल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा- खंड...

शिक्षण का बेहतर माहौल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा- खंड शिक्षा अधिकारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र बरहज पर आयोजित सम्मान समारोह में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव का शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत सम्मान किया, साथ ही निवर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर सिंह की विदाई का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान वर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का ब्लॉक संसाधन केंद्र पर स्वागत किया और कहा कि विकास क्षेत्र बरहज में शिक्षकों द्वारा बेहतर कार्य किया जाता है जिससे ब्लॉक की रैंकिंग हमेशा ऊपर रहती है। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव ने कहा की विकास क्षेत्र बरहज में बेहतर शैक्षिक माहौल के लिए हर स्तर से प्रयासरत रहा जाएगा। सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं उन योजनाओ को बच्चों तक पहुंचाने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुशील यादव, मंत्री आशुतोष शाह, विजय खरवार, जूनियर शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष उमेश चंद, अशोक सिंह संजीव दुबे, देवेंद्र सिंह हेमंत शुक्ला संजय प्रजापति शशि भूषण पाठक आदि ने संबोधित किया। इस दौरान ओम प्रकाश अकेला, विजय मल चौहान, मनोज कुमार, सिंहासन यादव, दीपक जायसवाल, अमृता मिश्रा, प्रज्ञा सिंह, मदन गोंड, रामाश्रृंगार गोंड, अजय सिंह, दिनेश जायसवाल, दिगम्बर नाथ तिवारी, नन्हे सिंह, दुर्गेश उपाध्याय आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments