Wednesday, December 24, 2025
HomeUncategorizedउत्तर प्रदेश में माफियाओं और बदमाशों पर शिकंजा, सीएम योगी की जीरो...

उत्तर प्रदेश में माफियाओं और बदमाशों पर शिकंजा, सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति का दिखा असर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वर्ष 2017 से शुरू हुई ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का असर अब धरातल पर साफ तौर पर नजर आने लगा है। प्रदेश की योगी सरकार ने अपराध, माफिया और अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बीते आठ वर्षों में अपराधियों की कमर तोड़ दी है।

प्रदेश में सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट रूप से कहा था कि “अपराधी या तो जेल में होंगे या प्रदेश छोड़ देंगे” और आज की स्थिति उसी दिशा में जाते हुए दिख रही है। पुलिस विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के तहत अब तक हजारों की संख्या में अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें कुख्यात माफिया, गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर और संगठित गिरोहों के सदस्य शामिल हैं।

8 वर्षों में करीब 18 हजार से अधिक एनकाउंटर ,5000 से अधिक अपराधी जेल भेजे गए ,50 से अधिक कुख्यात माफिया की अवैध संपत्तियां जब्त और ध्वस्त,1000 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्तियां ध्वस्त या कुर्क की गईं।

राज्य सरकार द्वारा गठित एंटी माफिया टास्क फोर्स, एसटीएफ और जिला स्तरीय टीमें माफियाओं की संपत्तियों की जांच कर उन्हें कुर्क करने की दिशा में निरंतर काम कर रही हैं। मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी जैसे माफिया सरगनाओं के खिलाफ हुई कार्रवाई को आमजन ने एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा है।

प्रदेश में चल रही इन कार्रवाइयों से आम जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। व्यापारी वर्ग, छात्र, महिलाएं व ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग अब खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

सीएम योगी का सख्त संदेश – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई मंचों से स्पष्ट किया है कि,”अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। कानून के राज में किसी भी व्यक्ति को भयमुक्त जीवन देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments