Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेर रात अचानक टूटा तार को कर्मियों ने जोड़,हादसा टला

देर रात अचानक टूटा तार को कर्मियों ने जोड़,हादसा टला

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र अंतर्गत शेख सेमरी गांव में देर रात अचानक बिजली का मेन तार टूटकर सड़क पर गिर गया।ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सड़क के दोनों ओर बास लगाकर अवरुद्ध कर दिया। तार टूटने की सूचना तत्काल विद्युत उपकेंद्र पर दी।
33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बघौचघाट से जुड़ा शेख सेमरी गांव में शनिवार रात करीब 11 बजे अचानक में बिजली का मेन तार टूट कर सड़क पर गिर गया।ग्रामीण तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र को दी। तार टूटने से पूरा गांव अंधेरे में डूब गया।गर्मी से बेहाल उपभोक्ताओं ने हाथ से बना बेना का सहारा लिया।विद्युत कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए रात में ही मौके पर पहुंच कर मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कराई।जिससे पूरा गांव रोशन हो गया।वही ग्रामीणों ने विद्युत कर्मियों की सराहना किया।फीडर प्रभारी नीतीश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि तार टूटने की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग के स्टाप मौके पर पहुंच कर मरम्मत कार्य कर आपूर्ति बहाल कराई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments