Monday, February 16, 2026
HomeUncategorizedएलआईसी कर्मचारियों ने किया हड़ताल, संपूर्ण कार्य रहा ठप

एलआईसी कर्मचारियों ने किया हड़ताल, संपूर्ण कार्य रहा ठप

(शशांक भूषण मिश्र की रिपोर्ट)

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कार्यालय में मंगलवार को एलआईसी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर हड़ताल की। यह हड़ताल सलेमपुर गोरखपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाइज यूनियन और ऑल इंडिया इंश्योरेंस एम्पलाइज यूनियन के तत्वावधान में अखिल भारतीय आह्वान पर की गई।

हड़ताल के चलते कार्यालय का सारा कार्य ठप रहा। सभी कर्मचारी कार्यालय समय पर पहुंचकर कार्यालय परिसर के बाहर एकजुट हुए और सरकार की नीतियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन में भाग लेने वाले प्रमुख कर्मचारी नेताओं में उमेश कुशवाहा (अध्यक्ष, सलेमपुर डिवीजन), विकास गुप्ता (संगठन मंत्री, सलेमपुर इकाई), मुन्ना तिवारी, पुष्पेंद्र तिवारी, देवानंद मिश्रा, प्रियंका सिंह, बंदिता नाथ, प्रमोद कुशवाहा, आकाश कुशवाहा, रिम्पी तिवारी, प्रशांत रावत, विजय कुमार, आर्यन आनंद और मानवेंद्र सिंह शामिल रहे।

हड़ताली कर्मचारियों का कहना था कि सरकार द्वारा बीमा क्षेत्र के निजीकरण और कर्मचारियों के हितों की अनदेखी के विरोध में यह हड़ताल आवश्यक हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments