
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)। मंगलवार को समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में भाजपा सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में 5000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के फैसले के विरोध में प्रदर्शन कर राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त उपजिलाधिकारी अवधेश निगम को सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैनर व स्लोगन लिखी तख्तीया लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान सम्बोधित करते हुए छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा की भाजपा सरकार प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर गांव के गरीब बच्चों को शिक्षा से दूर कर उनके सपनों को कुचलना चाहती है। प्रदेश की भाजपा सरकार छात्र एवं शिक्षा विरोधी है। भाजपा सरकार यदि प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने का फैसला वापस नहीं लेती है तो समाजवादी छात्र सभा बड़े आंदोलन को बाध्य होगी।
समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा की भाजपा सरकार प्राथमिक स्कूलों को बंद कर गरीबों, मजदूरों व शोषितों के बच्चों को शिक्षा से दूर कर उनके मौलिक अधिकारों का हनन करना चाहती है।
भाजपा सरकार छात्रों, नौजवानों को शिक्षा व नौकरी से दूर करना चाहती है। उत्तर प्रदेश का छात्र एवं नौजवान आशा भरी निगाहों से अखिलेश यादव के तरफ देख रहा है। प्रदेश के छात्र एवं नौजवान 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ने का काम करेंगे। इस दौरान सपा नेता विजय रावत, देवेंद्र यादव, विराट खान, मुराद अहमद, अमित प्रधान, जितेश, सतीश यादव, अमित सोनकर, धीरज, बलवंत पहलवान, राहुल, सूरज यादव, मनीष सैथवार, लारेब, खुर्शीद अंसारी,प्रभात, संदीप कुमार, अंकुर, विवेक, हरिकेश, अनिल, कृष्णानंद, अनीश कुशवाहा, पंकज यादव, सत्येंद्र यादव, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
