Thursday, October 16, 2025
HomeUncategorizedरामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी;...

रामलीला मैदान में एनजीओ संयोजक पर हमला, जान से मारने की धमकी; दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा नगर स्थित रामलीला मैदान सोमवार को अचानक अफरातफरी का केंद्र बन गया जब भारतीय जनता पार्टी एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व नगर संयोजक संजय जायसवाल पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। यह घटना दोपहर के समय तब हुई जब श्री जायसवाल नगर पालिका प्रशासन को मैदान में साफ-सफाई, बिजली व पानी जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी देने के लिए अपने सहयोगियों संग पहुंचे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तभी विकास गिरी उर्फ वकोशबन्द गिरी अपने करीब 10–15 साथियों के साथ मौके पर आया और श्री जायसवाल से अभद्रता करने लगा। मामला अचानक तूल पकड़ गया और गाली-गलौज करते हुए हमलावरों ने संयोजक पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।
स्थिति गंभीर होती देख, मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह संयोजक को सुरक्षित बाहर निकाला।

हमले के बाद संजय जायसवाल ने स्थानीय थाने में नामजद तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से लगातार धमकियाँ मिल रही थीं जिसकी सूचना उन्होंने पहले ही प्रशासन को दी थी। अब हमले के बाद उन्होंने अपनी तथा अन्य पदाधिकारियों की सुरक्षा की मांग की है।

इधर, घटना को लेकर दूसरा पक्ष भी सामने आया है। विकास गिरी की ओर से भी एक तहरीर दी गई है, जिसमें आरोपों को नकारते हुए अलग पक्ष रखा गया है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और जल्द आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। क्षेत्र में तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments