Monday, March 30, 2026
Homeमहाराष्ट्र9वीं मोहर्रम को भिंडी बाजार में शिया समुदाय का जुलूस

9वीं मोहर्रम को भिंडी बाजार में शिया समुदाय का जुलूस

मुंबई पुलिस का बेहतरीन बंदोबस्त

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। 9वीं मोहर्रम को मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में शिया समुदाय द्वारा परंपरागत मातमी जुलूस निकाला गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में समुदाय के लोग शामिल हुए। जुलूस शांतिपूर्वक और श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। मुंबई पुलिस ने पूरे आयोजन के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की थी। जुलूस मार्ग पर भारी पुलिस बंदोबस्त, ट्रैफिक नियंत्रण, और भीड़ प्रबंधन के लिए महिला और पुरुष पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। पुलिस की मुस्तैदी और संवेदनशीलता की हर स्तर पर सराहना की गई।
शिया समुदाय व सब्बन हिंदुस्तानी ने इस बेहतरीन बंदोबस्त और सहयोग के लिए मुंबई पुलिस का दिल से शुक्रिया अदा किया। समुदाय के वरिष्ठ लोगों ने कहा कि “मुंबई पुलिस का सहयोग काबिल-ए-तारीफ है, उनकी सतर्कता के कारण आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments