Monday, February 2, 2026
HomeUncategorizedभाजपा महिला मोर्चा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत...

भाजपा महिला मोर्चा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधरोपण


देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) भाजपा महिला मोर्चा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बुधवार को टाऊन हाल परिसर में स्थित पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक होने का संदेश दिया। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष भारती शर्मा के नेतृत्व में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने फलदार पौधों का रोपण किया तथा लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे ऑक्सीजन देकर पृथ्वी के वायुमंडल को सुरक्षित व शुद्ध रखते हैं जो मानव सहित प्रत्येक जीव जंतु के लिए आवश्यक व उपयोगी है। अभियान की संयोजक डॉ. अर्चना पांडे ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। इस दौरान जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, सीमा जायसवाल, मिन्ती सिंह, मधु जायसवाल, प्रियंका वर्मा, बबिता, सुनीता आदि उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments