Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedजिला उद्योग बन्धु समिति एवं पीएम विश्वकर्मा योजना क्रियान्वयन समिति की बैठक...

जिला उद्योग बन्धु समिति एवं पीएम विश्वकर्मा योजना क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न

  • निवेश प्रोत्साहन, स्वरोजगार योजनाओं और एमओयू की प्रगति की हुई समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति, जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति एवं पीएम विश्वकर्मा योजना जिला क्रियान्वयन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, उद्योग प्रतिनिधि व व्यापारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में सदस्य सचिव/उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा द्वारा निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की प्रस्तुति दी गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना तथा सीएम युवा उद्यमी अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक एसबीआई और उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि इन योजनाओं के प्रचार-प्रसार को और अधिक प्रभावी बनाते हुए समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने लीड बैंक के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वे संबंधित बैंकों में लंबित आवेदनों की नियमित समीक्षा एवं फॉलोअप कर योजना की प्रगति को सुनिश्चित करें। उन्होंने बैंक स्तर पर लंबित आवेदन पत्रों की शीघ्र स्वीकृति एवं वितरण पर भी जोर दिया, जिससे सीएम डैशबोर्ड की प्रगति में सुधार हो।
बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत प्राप्त एमओयू और जीबीसी प्रस्तावों की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने उद्यमी मित्र को निर्देश दिए कि धरातल पर उतरने योग्य एमओयू की समस्याओं का त्वरित समाधान कर शीघ्र उत्पादन आरंभ कराया जाए। उन्होंने एलो व रेड कैटेगरी निवेश प्रस्तावों पर विशेष बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं के समाधान के निर्देश भी दिए।
उपायुक्त उद्योग द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना की अद्यतन प्रगति से समिति को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सूची का भौतिक सत्यापन कर पात्र/अपात्र सूची शीघ्र उपलब्ध कराएं।
इस अवसर पर शासन द्वारा नामित सदस्यगण बबलू गुप्ता, राजेश कुमार नायक, राज्य कर अधिकारी, विद्युत विभाग, यूपीसीडा, आबकारी, उद्यान, फायर सर्विस, भूगर्भ जल, श्रम विभाग, आईटीआई, उद्योग संगठनों व व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारीगण एवं उद्यमीगण उपस्थित रहे।
बैठक में उद्योग एवं निवेश को बढ़ावा देने, स्वरोजगार योजनाओं की गति तेज करने तथा निवेशकों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष बल दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments