संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को धनराशि का वितरण सोमवार, 16 जून 2025 को प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा। प्रभारी अधिकारी आयुक्त एवं सचिव सूरज कुमार यादव ने बताया है कि कार्यकम का मुख्य आयोजन जनपद अम्बेडकरनगर में होना है। जहां मुख्यमंत्री द्वारा लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रुप से सहायता धनराशि का चेक प्रदान किया जायेगा। उक्त के अतिरिक्त प्रदेश के सभी जनपदों में जनपद मुख्यालय तथा अन्य तहसीलों में भी योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को धनराशि वितरण कार्यकम आयोजित किये जायेंगे। इस कार्यक्रम में सम्मानित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है और जनपद अम्बेडकरनगर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रदेश की समस्त तहसीलों में करने हेतु आवश्यक व्यवस्था अनिवार्य रुप से सुनिश्चित की गई है।
More Stories
PWD में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एके द्विवेदी बने विभागाध्यक्ष, मुकेश चंद्र शर्मा को हटाया गया
सिखाई गई शिक्षण की गतिविधियां, प्री एजुकेशन प्रशिक्षण का पहला चरण समाप्त
सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल, वैश्विक स्तर पर मजबूती के साथ उभरा भारत