Tuesday, February 17, 2026
HomeUncategorizedराष्ट्रीयउपायुक्त देवीदास क्षीरसागर के संरक्षण मे एल वार्ड मे अवैध निर्माण की...

उपायुक्त देवीदास क्षीरसागर के संरक्षण मे एल वार्ड मे अवैध निर्माण की भरमार

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा) बृहन्मुंबई एल विभाग मनपा के क्षेत्र मे कुकरमुत्ते की तरह अवैध गेस्ट हाऊस खडे हो गए है। और इन अवैध गेस्ट हाऊस की संख्या लगातार बढती जा रही है। और दैनिक भास्कर के खबर को संज्ञान मे लेकर मानवाधिकार न्यायालय से 108 अवैध गेस्ट हाऊस पर तत्काल कारवाई का आदेश भी जारी हुआ था मगर चिरीमिरी कारवाई (दिखावटी) कारवाई कर उक्त विषय को दबा दिया गया ।
सुत्रो से मिली जानकारी अनुसार मनपा परिमंडल -5 के उपायुक्त देवीदास क्षीरसागर के संरक्षण के चलते अनेको गेस्ट हाऊस पर अब तक कारवाई नही हो पा रही है । स्थानिक शिकायकर्ता समाजसेवीयो का कहना है की जिस अवैधनवनिर्माणक गेस्टहाऊस होटलमाफियाओ का सेटिंग उपायुक्त देवीदास क्षीरसागर है उन अवैधनिर्माणो पर कारवाई नही होती है और जिन अवैध निर्माणो पर उनकी कृपादृष्टी नही होती उनपर कारवाई के लिए दवाब बनाया जाता है।
स्थानिक रहिवासियो का आरोप है की एक छोटा सा आशियाना निर्माण करना भी एल वॉर्ड मे दुर्लभ है ऐसे मे अवैध गेस्ट हाऊसो के अवैध नवनिर्माणो पर इजाफा यह एक अतिंचिंतनिय प्रश्न है .? यह भी जानकारी सामने आई है कि अवैध गेस्ट हाऊस का निर्माण करने वाले माफियाओ को भी स्थानिक तथाकथित झोलाछाप नेताओ का संरक्षण प्राप्त है जब किसीं भी गेस्ट हाऊस पर कारवाई करने कोई पहुचता है तो तथाकथित स्थानिक झोलाछाप नेता फ़ोन पर दबाव बनाने लग जाते है । एल वॉर्ड के हद्द मे जितने भी गेस्टहाऊस बने इससे राज्य सरकार को कोई भी टैक्स नही मिल रहा और पानी के अवैध तरिके से कनेक्शन भी की है । ऐसे मे गेस्टहाऊस माफिया मनपा उपायुक्त देवीदास क्षीरसागर सहायक आयुक्त धनाजी हेर्लेकर व कार्यकारी अभियंता की जेब गरम कर संसाधनो का जमकर दुरुपयोग कर रहे है जिसके कारण मनपा के खजाने मे आने वाले कई करोड के महसूल का नुकसान हो रहा है ।
अब देखना है की उक्त खबर को संज्ञान मे लेकर मनपा आयुक्त भूषण गागरानी आगे क्या कारवाई करते है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments