Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार हेतु अभ्यर्थी करें आवेदन

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार हेतु अभ्यर्थी करें आवेदन

आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून तक

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। निदेशक डॉक्टर शोभित कुमार नाहर ने बताया कि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ द्वारा वर्ष 2022, 2023 एवं 2024 के लिए अकादमी पुरस्कार हेतु आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अकादमी पुरस्कार के लिए उत्तर प्रदेश के निवासी ऐसे विशिष्ट कलाओं के नामों पर विचार किया जाएगा, जिसने उत्तर प्रदेश में जन्म लिया हो और विगत 10 वर्ष से प्रदेश, देश/विदेश में कहीं भी कला सेवा में रत हो अथवा उसने प्रदेश के बाहर जन्म लिया हो परंतु उसने पुरस्कार के लिए विचार किए जाने वाले वर्ष से पूर्व कम से कम एक दशक तक निरंतर उत्तर प्रदेश में रहकर संगीत, नृत्य एवं रंगमंच के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान किया हो। अकादमी पुरस्कार हेतु निर्धारित विधाएं निम्न प्रकार हैं। गायन विधा के अंतर्गत शास्त्रीय, उपशास्त्री, सुगम संगीत, लोक संगीत। वादन विधा के अंतर्गत अवंदय, तंत्र, सुषिर, लोकवाद्य। नृत्य विधा के तहत शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, नृत्यनाटिका/नृत्य संरचना के निर्देशन हेतु। रंगमंच विधा के तहत पारंपरिक, लोकनाट्य एवं आधुनिक रंगमंच, अभिनय, तकनीक, रंगमंच। समीक्षा विधा के अंतर्गत गायन, वादन, नृत्य, रंगमंच। लेखन विधा के अंतर्गत गायन, वादन, नृत्य, रंगमंच तथा कला उन्नयन विधा के अंतर्गत शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य, लोक संगीत, लोकनाट्य तथा रंगमंच एवं छायांकन क्षेत्र में योगदान करने वाले अभ्यर्थी अपना आवेदन 15 जून 2025 तक जिला सूचना कार्यालय विकास भवन में कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments