Wednesday, April 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवायरल वीडियो पर जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान, लेखपाल निलम्बित

वायरल वीडियो पर जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान, लेखपाल निलम्बित

बलरामपुर/(राष्ट्र की परम्परा)। तहसील तुलसीपुर के ग्राम कठेर में कार्यरत महेंद्र कुमार टंडन के स्थान पर इनके पुत्र द्वारा विभागीय कार्य करने तथा ग्रामवासियों से अवैध रूप से धन लिया जाने का वीडियो वायरल हुआ है। जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार द्वारा वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी तुलसीपुर को मामले की जांच किए जाने एवं दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया गया। जांच में वीडियो प्रथम दृष्टया सत्य पाया गया। उपजिलाधिकारी तुलसीपुर द्वारा महेंद्र कुमार टंडन लेखपाल कठेर तहसील तुलसीपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है एवं उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रस्तावित कर दी गई है।
प्रकरण में नयाब तहसीलदार तुलसीपुर को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments