Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

श्रावस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आदिवासी ग्राम मोतीपुर कलां में आदिवासी बच्चों को फल और कॉपी-पेन वितरित किए गए और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता सदन त्रिपाठी के नेतृत्व में अपना दल के जिला महासचिव बंटी शर्मा “रवि” ने रेडक्रास सोसायटी के पैटर्न सदस्य शैलेन्द्र त्रिपाठी “अंकुर” के साथ प्रतिभाग करते हुए भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और उनके आदिवासी संस्कृति एवं अस्मिता के प्रति उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर आदिवासी बच्चों द्वारा मंचित नाट्य “अंधेर नगरी चौपट राजा” की मनमोहक प्रस्तुति की गईl जिन्हें उ.प्र. संगीत नाटक अकादमी लखनऊ के प्रशिक्षक बृजेश चौबे ने प्रशिक्षित किया है। इसी क्रम में जिला चिकित्सालय भिनगा में मरीजों और उपस्थित लोगों को फल वितरित किए गए और उनके उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना और वृद्धाश्रम भिनगा में रह रहे वृद्धजनों को भी फल वितरित किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान मोतीपुर कलां रामजी राणा सहित क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments