Saturday, April 11, 2026
HomeHealthआईडीए के एजुकेशनल कार्यक्रम में दंत संबंधी बीमारियों से बचाव पर जोर

आईडीए के एजुकेशनल कार्यक्रम में दंत संबंधी बीमारियों से बचाव पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मुख्यालय स्थित एक होटल एवं रिसोर्ट में इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) के तत्वाधान में डेंटल एजुकेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली के मशहूर एंडोडोंटिस्ट डॉ. निखिल बहुगुणा ने शहर एवं आसपास के जिलों से आए लगभग 70 डेंटिस्ट को व्याख्यान दिया एवं वर्कशॉप भी कराया।
कार्यक्रम का उद्देश्य दंत संबंधी बीमारियों से बचाव के बारे में जागरूकता फैलाना था। डॉ. बहुगुणा ने “स्मार्ट रेस्टोरेशन इन डेली डेंटल प्रैक्टिस” विषय पर अपने व्याख्यान में दंत चिकित्सकों को नवीनतम तकनीकों और तरीकों के बारे में जानकारी दी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने आईडीए को इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी और भविष्य में अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने दंत चिकित्सकों से मुख में होने वाली गंभीर बीमारियों जैसे ओरल कैंसर और पायरिया से बचाव के लिए जनता को जागरूक करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में आईडीए के उपाध्यक्ष डॉ. मुरारी शर्मा, अध्यक्ष डॉ. आरपी शाही और कई अन्य दंत चिकित्सक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विकास पाण्डेय और डॉ. प्रगति गौर ने किया, और मुख्य व्यवस्थापक डॉ. शशांक सिंह थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments