Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएक राष्ट्र एक चुनाव से राष्ट्र सशक्त होगा

एक राष्ट्र एक चुनाव से राष्ट्र सशक्त होगा

मगहरा/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पंचायत भवन मगहरा मे एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर जनजागरूकता किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जयनाथ कुशवाहा ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन से प्रशासनिक और आर्थिक दक्षता बढ़ेगी। विकास कार्यों में निरंतरता आएगी। राजनीतिक स्थिरता मिलेगी और चुनावी खर्च में भी कमी आएगी। उन्होंने बताया कि बार-बार चुनाव से एकात्मकता कम हो रही है, इससे राष्ट्रवाद कमजोर हो रहा है यह राष्ट्रीय अखंडता के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग समय पर होने वाले चुनावों से आम आदमी का जीवन प्रभावित होता है अतः एक देश एक चुनाव को जन आंदोलन बनाना जरूरी है। इसे गांव-गांव तक पहुंचाना चाहिए। इससे राष्ट्र और समाज मजबूत होगा।
जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा पवन कुमार मिश्र ने कहा कि देश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराए जाने से चुनावी खर्च में कमी आएगी और नीतिगत निर्णयों में निरंतरता बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से सरकारी कार्य बाधित होते हैं, जबकि एक बार चुनाव से शासन की स्थिरता और विकास की गति सुनिश्चित होगी।
कार्यक्रम कि अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधानाचार्य रामानंद पासवान ने एक राष्ट्र, एक चुनाव को राष्ट्र की अखंडता के लिए जरूरी बताया।
उन्होंने कहा कि देश की इतनी बड़ी आबादी को बार-बार चुनाव में नहीं झोंका जा सकता।
मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा अशोक तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जितना देश का शिक्षा का बजट है, उसका आधा चुनावों में खर्च हो जाता है।
कार्यक्रम को जिला मिडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स, रविशंकर मिश्र, आदि ने भी सम्बोधित किया।
उक्त कार्यक्रम मे ओमप्रकाश नेता, विकास चौहान,दीपक श्रीवास्तव,चंदन पाण्डेय,पुरुषोत्तम दूबे,गोविन्द, मुकेश राय, सुमन्त चतूर्वेदी, सुशील सिंह,दिनेश गुप्ता,वशिष्ठ ठाकुर,श्रीराम सिंह,श्यामदेव यादव आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments