Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआगराआगरा में अग्निवीर भर्ती दौरान 94 धोखाधड़ी के मामले का पता...

आगरा में अग्निवीर भर्ती दौरान 94 धोखाधड़ी के मामले का पता चला

       आगरा (राष्ट्र की परम्परा)भारतीय सेना के निदेशक, भर्ती आगरा केन्द्र कर्नल सुदेश भांगरा ने बताया कि अग्निवीर भरती रैली जो 20 सितम्बर से आनन्द इंजीनियरिंग कोलेज, कीठम में चल रही है, जिसमे 26 और 27 सितम्बर को कुल 94 उम्मीदवारों ने कथित तौर पर नकली दस्तावेजो का इस्तेमाल किया था। पकडे गये सभी उम्मीदवार आगरा, हाथरस और फिरोजाबाद जिलो के थे, इन 94 मामलों में से 38 मामलों में उम्मीदवार द्वारा अपने आधार में किये गये कई संशोधनो की है, जहां उम्मीदवार ने अपनी जन्मतिथि को पांच से छह साल तक बदल दिया है और फर्जी दस्तावेजो के आधार पर कई बार अपने निवास प्रमाण पत्र भी बदले हैं। अभ्यर्थी दोहरी मैट्रिक के लिए पकडे गए है, जिसमे उन्होंने मैट्रिक की मार्कशीट और जन्मतिथि के साथ छेड़छाड़ की है, इन सभी 94 उम्मीदवारों ने स्वेच्छा से अपने कपटपूर्ण प्रयास को स्वीकार किया है और लिखित रूप में प्रस्तुत किया है। भर्ती प्रक्रिया में कड़ी सतर्कता और पारदर्शिता के चलते ये मामले पकडे़ जा रहे हैं। कर्नल सुदेश भांगरा ने रैली के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे ऐसे सभी कपटपूर्ण प्रयासों से बचें और दलालो से प्रभावित न हों, अगर भविष्य में ऐसी दुर्भ्याग्यपूर्ण घटना घटित हो जाती है तो उन उम्मीदवारों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments