7287 लीटर अवैध शराब का न्यायालय के आदेश पर विनष्टीकरण, “ऑपरेशन क्लीन” के तहत बड़ी कार्रवाई

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर पुलिस ने रविवार को एक अहम कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश के अनुपालन में वर्ष 2021 से 2024 के बीच दर्ज 308 आबकारी मामलों में बरामद कुल 7287 लीटर देशी व अंग्रेजी शराब को नष्ट कर दिया। यह पूरी कार्रवाई थाना परिसर में गहरा गड्ढा खोदकर की गई, जिसकी पूरी विडियोग्राफी कराई गई ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तर) अनिल कुमार झा का पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर रजनीश कुमार यादव तथा प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह की अगुवाई शामिल रही।

कार्रवाई में उपस्थित रहे प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय नागरिक क्षेत्राधिकारी: रजनीश कुमार यादव एपीओ: वीरपाल सिंहप्रभारी निरीक्षक: प्रवीण कुमार सिंह हेड कांस्टेबल: राजा राम स्थानीय नागरिक: राजू पांडेय व विनीत पांडेय नष्ट की गई शराब का विवरण: देशी शराब: 7005 लीटर अंग्रेजी शराब: 282 लीटर इस पूरी प्रक्रिया को “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य जनपद में अवैध शराब तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। प्रशासन की इस कठोर कार्यवाही से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप है, वहीं आम जनता और स्थानीय जागरूक नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है। अधिकारी वर्ग ने भी इस कार्रवाई को नशा मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और अग्निशमन तैनात

महाशिवरात्रि 2026: तामेश्वरनाथ धाम में सुरक्षा-व्यवस्था का सख्त जायजा, प्रशासन अलर्ट संत कबीर नगर (राष्ट्र…

4 minutes ago

31 मार्च तक कराएं फार्मर रजिस्ट्री, प्रचार वाहन को हरी झंडी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत प्रचार-प्रसार के…

16 minutes ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता पाठ्यक्रम में पीएचडी की होगी शुरुआत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा…

2 hours ago

औचक निरीक्षण: शिक्षा और मिड-डे मील व्यवस्था पर सख्त निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के…

2 hours ago

औरैया में गौवंशों की देखभाल पर उठे सवाल, ग्राम सचिव को नोटिस जारी करने की तैयारी

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में औरैया गौशाला निरीक्षण के दौरान मिली गंभीर अव्यवस्थाओं पर जिलाधिकारी…

3 hours ago

दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0: मऊ में रोजगार मेले से 21 को मिला सहारा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0 के…

3 hours ago