भव्य होगा छठा सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड’

लखनऊ में होगा रंगारंग आयोजन

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली प्रेस की देश चर्चित पत्रिका ‘सरस सलिल’ द्वारा प्रत्येक वर्ष ‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड’ का आयोजन किया जाता है, इस साल ‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड’ का छठा साल होगा। इस आयोजन के संदर्भ में प्रेस क्लब बस्ती में आयोजित प्रेस वार्ता में दिल्ली प्रेस के दिल्ली कार्यालय से आए भानु प्रकाश राणा ने बताया कि इस बार के अवॉर्ड समारोह में भोजपुरी के सभी बड़े और चर्चित एक्टर और एक्ट्रेस के साथ साथ चरित्र अभिनेताओं, फिल्मों से जुड़े टेक्नीशियंस को निर्धारित कैटेगिरी में जूरी के निर्णय के आधार पर सम्मानित किया जाएगा, इस के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू है। भोजपुरी फिल्म निर्माता साल 2024 में रिलीज हुई अपनी फिल्मों का नॉमिनेशन भेज सकते हैं।
‘ढेला बाबा’ के नाम से विख्यात भोजपुरी फिल्मों के चर्चित अभिनेता और कॉमेडियन सीपी भट्ट ने कहा कि वे ‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड’ के सभी एडिशन से जुड़े रहे हैं, इस बार भी वे अपने चुलबुले अंदाज में दर्शकों को गुदगुदाने आएंगे। उन्होंने बताया कि वे इस बार एंकरिंग टीम का हिस्सा भी रहेंगे। भोजपुरी गायक और अभिनेता के साथसाथ ‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड’ के आयोजन से जुड़े विवेक पांडेय ने बताया कि इस अवॉर्ड समारोह में भोजपुरी के सभी जानेमाने सिंगर शिरकत कर रहे हैं। आयोजन से जुड़े समाजसेवी नितेश शर्मा ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी सभी के लिए प्रवेश निःशुल्क होगा। अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि आयोजन में सुरक्षा के मद्देनजर सरकारी और गैर सरकारी एजेंसियां भी मुस्तैदी से जिम्मेदारी संभालेंगी। भोजपुरी गायक अमरेश पाण्डेय अमृत नें भी तैयारिओं को लेकर अपनी बात रखा। अंत में इस समारोह से जुड़े बृहस्पति कुमार पांडेय ने बताया कि ‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड’ का पहला और तीसरा आयोजन बस्ती में हुआ था, बाकी सालों में यह आयोजन अयोध्या में किया गया था जिसमें भोजपुरी के टॉप हीरो दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’, प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’, अरविंद अकेला ‘कल्लू’, समर सिंह, विमल पांडेय के अलावा गुंजन सिंह, आम्रपाली दुबे, रितु सिंह, अंजना सिंह, रक्षा गुप्ता, अनारा गुप्ता, श्रुति राव, पल्लवी गिरी, पाखी हेगड़े, कनक यादव, कनक पांडेय, संजना सिल्क, मधु सिंह राजपूत, निशा सिंह, यामिनी सिंह जैसी हीरोइनों ने भी शिरकत की थी। बृहस्पति कुमार पांडेय ने यह भी बताया कि भोजपुरी फिल्मों में विलेन के तौर पर अपनी छाप छोड़ रहे संजय पांडेय, देव सिंह, सुशील सिंह, अनूप अरोरा, बृजेश त्रिपाठी, सीपी भट्ट, सिंगर प्रियंका सिंह, अंतरा सिंह, प्रियंका, कविता यादव, अलका झा, संजोली पांडेय, ममता राउत, अनुपमा यादव, कॉमेडियन मनोज सिंह टाइगर, केके गोस्वामी, आरके गोस्वामी, रोहित सिंह मटरू, सीपी भट्ट, लोटा तिवारी, धामा वर्मा जैसे नामचीन एक्टर और एक्ट्रेस के साथसाथ तमाम भोजपुरी फिल्म टेक्नीशियंस भी शामिल होते रहे हैं। इस बार का आयोजन और ज्यादा भव्य और रंगारंग होगा।

Karan Pandey

Recent Posts

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

32 minutes ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

55 minutes ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

1 hour ago

Rajouri Encounter: एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना की कार्रवाई

Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…

7 hours ago

Rupee Falls to Record Low: ईरान संकट के बीच रुपया 92.18 पर, कच्चे तेल में उछाल से बाजार दबाव में

पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…

7 hours ago

ईरान में सत्ता का वारिस? मोजतबा खामेनेई बने सुप्रीम लीडर, वंशवाद पर उठे सवाल

पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…

12 hours ago