
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन के निर्देश पर 12 अगस्त की शाम 4 बजे से 13 अगस्त सुबह 6 बजे तक विशेष सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान जोन के विभिन्न जनपदों से 624 वारंटी और 81 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। इसकी जानकारी एडीजी गोरखपुर ने आज दी है।
गोरखपुर जनपद ने इस अभियान में सबसे अधिक सफलता दर्ज की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर के सख्त निर्देश पर पूरी रात चले अभियान में 120 वारंटी गिरफ्तार किए गए, जो जोन में सर्वाधिक हैं।
सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कार्यवाही के बाद जेल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
