फर्जी जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने के मामले में 6 लोग हिरासत में

मनकापुर/गोण्डा(राष्ट्र की परम्परा)02 अक्टूबर.. शनिवार शाम स्थानीय पुलिस के सहयोग एसओजी टीम ने फजीं जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने के मामले में छः अरोपियो को हिरासत में लेकर मुख्यालय ले गयी है।
शनिवार को एसओजी टीम ने कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत के मोहल्ला शास्त्री नगर में स्थित लोगवाणी केन्द्र के संचालक समेत छः लोगो को लैपटाप समेत हिरासत में लेकर कोतवाली में घंटो गहन पूछताछ के उपरांत जिला मुख्यालय ले कर चली गयी।

सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के धोबहा गांव के रहने वाले अमित वर्मा इसी क्षेत्र के रानीपुर गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले गया था। इस मामले में किशोरी के पिता ने कोतवाली में अमित के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर नारी निकेतन भेज दिया था। इस मामले में किशोरी को बालिग दिखाने के लिए अमित वर्मा ने उसका फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवा लिया और हाईकोर्ट में दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई थी। हाईकोर्ट ने किशोरी के जन्म प्रमाण पत्र को सत्यापन के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजा था। जब सीएमओ ने इस जन्म प्रमाण पत्र का सत्यापन कराया तो यह फर्जी पाया गया। इस पर जिला अस्पताल की सीएमएस डाक्टर इंदूबाला ने सदर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ जालसाजी कर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का मामला दर्ज कराई थी।तल्कालीन एसपी ने इस मामले की जांच एसओजी को सौंप रखी है। वही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने अनभिज्ञता जाहिर किया है ।

संवाददाता गोंडा…

parveen journalist

Recent Posts

देवरिया: सपा लोहिया वाहिनी का भाजपा पर हमला, महंगाई-बेरोजगारी को लेकर जताई नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने शुक्रवार…

17 minutes ago

Gorakhpur News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, शाहपुर क्षेत्र में मचा हड़कंप

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज मामला…

29 minutes ago

Gorakhnath Temple: सीएम योगी ने किया कन्या पूजन, चरण पखारकर कराया भोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर…

34 minutes ago

Ballia Murder Case: मक्का तोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र में शुक्रवार…

39 minutes ago

UP Weather Alert: 38 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, तापमान में 4°C तक गिरावट

UP Weather Alert: लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली…

45 minutes ago

Lockdown in India: क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? हरदीप पुरी ने अफवाहों पर दिया बड़ा बयान

Lockdown in India: मिडिल ईस्ट में जारी संकट और बढ़ती तेल कीमतों के बीच भारत…

3 hours ago