एस पी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी

मनकापुर/गोण्डा(राष्ट्र की परम्परा)02 अक्टूबर..पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देश पर लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमेंअवैध शस्त्र व कारतूस रखने व क्रय विक्रय के मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय तलवार ने अपने सर्किल के सभी थानों में अभियान चला रखा है। इसी के क्रम में कोतवाली पुलिस ने अलग- अलग स्थानों से तीन लोगों को अवैध असलहे के साथ पकड़ लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
कोतवाल मनोज कुमार राय के फरमान पर कोतवाली पुलिस के एसआई व कांस्टेबल क्षेत्र भ्रमण पर थे। एसआई विजय प्रकाश , एसआई बलिराम सिंह,मुख्य आरक्षी राम सिंह,आरक्षी सोहन चौहान,आरक्षी ओम प्रताप यादव,आरक्षी रणवीर गौतम लोग गश्त पर थे कि उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मनकापुर-झिलाही मार्ग पर बंजरिया स्कूल के पास मुखबिर की सूचना पर अवधेश कुमार राय पुत्र माता दीन निवासी -बेहला बंदरहा के पास से एक अदद तमंचा व एक जिंदा कारतूस,सत्यम सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी इटरौर के पास से अदद तमंचा व कारतूस बरामद किया। वही दूसरी तरफ झिलाही बाजार में दुर्गा पंडाल के पास वेद प्रकाश उर्फ सोनू पुत्र राम छत्तर वर्मा निवासी-हरनाटायर के पास से छः राउण्ड रिवालवर पकडी गयी जो वाइक में गद्दी के नीचे छुपा कर रखे थे। जामा तलाशी के साथ पकडे गये। सभी आरोपियों के पास नाजायज असलहा रखने के आरोप में प्राथमिक दर्ज करके जेल भेज दिया गया है।

संवाददाता गोंण्डा…

parveen journalist

Recent Posts

राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष का बड़ा जमावड़ा, चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को मिलेगी नई धार?

चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…

1 hour ago

गर्भवती महिला पत्रकार ने राहुल गांधी और सुरक्षा कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो रिकॉर्डिंग का किया दावा

सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…

1 hour ago

तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी का आरोप, CJP का ऐलान—ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…

1 hour ago

‘देर मत कीजिए, पार्टी में शामिल कर लीजिए’, बीजेपी को शिवकुमार की चुनौती, 25 विधायकों पर घमासान

कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…

1 hour ago