मेगा शिविर में 58 आपत्तियों का किया गया निस्तारण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को नगर निगम, गोरखपुर के जोनल कार्यालय जोन-04, सुभाष चन्द्र बोस नगर में जी०आई०एस० आपत्तियों के निस्तारण हेतु, मेगा शिविर का आयोजन किया गया। उक्त मेगा शिविर में जी०आई०एस० की कुल 33 नई आपत्तियों प्राप्त हुई, जिसकी जाँच कर निस्तारण किया जाना शेष है तथा पूर्व में प्राप्त 58 आपत्तियों का मेगा शिविर में निस्तारण किया गया। भवन स्वामी नरसिंह प्रसाद गुप्ता, भवन संख्या-02, मोहल्ला-पुराना गोरखपुर का पूर्व में 1,382/- रूपये कर आता था, जिसे जी०आई०एस० सर्वे में 3,110/- निर्धारित किये जाने के उपरान्त इनके द्वारा आपत्ति की गयी, जाँचोपरान्त इनका कर 2488/- निर्धारित किया गया, इसी क्रम में भवन स्वामी हीरालाल सिन्धी, भवन संख्या-109ए मोहल्ला-पुराना गोरखपुर का पूर्व में 1,842/- रूपये कर आता था, जिसे जी०आई०एस० सर्वे में 3,732/ निर्धारित किये जाने के उपरान्त इनके द्वारा आपत्ति की गयी, जाँचोपरान्त इनका कर 2,764/- निर्धारित किया गया तथा भवन स्वामी श्रीकृष्ण गोपाल श्रीवास्तव भवन संख्या-155, मोहल्ला पुराना गोरखपुर का पूर्व में 968/- रूपये कर आता था, जिसे जी०आई०एस० सर्वे में 2,710/- निर्धारित किये जाने के उपरान्त इनके द्वारा आपत्ति की गयी, जांचोपरान्त इनका कर 1,770/- निर्धारित किया गया जिस पर उपरोक्त समस्त भवन स्वामी पूर्णरूप से संतुष्ट रहे। शिविर में 20 भवन स्वामियों द्वारा कुल 57,587/- गृहकर / जलकर जमा कराया गया। उक्त शिविर में महापौर डॉ० मंगलेश श्रीवास्तव नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, जोनल अधिकारी अविनाश प्रताप सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय, कर अधीक्षक विपुल विक्रम राय एवं समस्त राजस्व निरीक्षक व कर निरीक्षक सहित लिपिकगण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

7 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

10 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

10 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

10 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

10 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

10 hours ago