स्कार्पियो में 54 कार्टून देशी शराब बरामद

मैरवा (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस प्रशासन और उत्पाद विभाग के द्वारा लगातार अभियान चलाने के बाद भी शराब की तस्करी रुकने का नाम नही ले रहा है। शराब माफियाओं के आगे पुलिस के सभी प्रयास असफल साबित हो रहा है।यह जांच का विषय है। बुधवार की सुबह 10 बजे मैरवा थाना क्षेत्र के सिसवा नहर पुल के समीप से, पुलिस ने वाहन जांच के दौरान स्कार्पियो सहित 54 कार्टून देशी को पकड़ा है।वही पुलिस को देख चालक सहित शराब तस्कर चकमा देकर फरार हो गये। पुलिस ने शराब से लदी स्कार्पियो को थाना लाकर जांच किया तो यूपी निर्मित देशी शराब 54 कार्टून मिला है।बरामद शराब की कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी गयी है। बताते चले कि शराब की तस्करी रोकने के लिए थाना प्रभारी सीमावर्ती इलाकों में पुलिस पदाधिकारी को लगातार जांच अभियान चलाने का निर्देश दिये है। पुलिस प्रत्येक चौक चौराहे सहित सीमावर्ती इलाकों में जांच अभियान को तेज किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान गस्ती पुलिस ने यूपी नम्बर स्कार्पियो से 504 लीटर देशी शराब बरामद किया है। जप्त स्कार्पियो गाड़ी का नम्बर की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Karan Pandey

Recent Posts

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

4 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

4 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

5 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

5 hours ago

मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, चार राशियों को करियर-धन में मिल सकते हैं शुभ संकेत

मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…

9 hours ago

सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच! 403 सीटों पर तैयारी ने बढ़ाई सियासी हलचल

60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…

9 hours ago