गौ तस्करी में लिप्त 5 तस्करों को गिरफ्तार, तीन वाहनों से 11 पशु बरामद

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के रौनापार थाना क्षेत्र की पुलिस ने मुखबिर की मदद से महुला चौकी बंधे पर घेराबंदी कर तीन वाहनों पर क्रूरतापूर्वक लादे गए 11 गौवंश को बरामद करते हुए पशु तस्करी में लिप्त पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
बताते हैं कि रौनापार थाना अंतर्गत महुला चौकी प्रभारी वंशराज सिंह को मंगलवार की दोपहर सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर गोवंशीय जानवरों को चारपहिया वाहनों पर लादकर बंधा मार्ग से होते हुए महुला डगरे की ओर आ रहे हैं। पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और दोपहर करीब दो बजे बंधा मार्ग से आ रहे दो पिकअप तथा एक टाटा मैजिक वाहनों को रोका, पुलिस देख वाहनों पर सवार लोगों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए मवेशी से लदे वाहनों तथा हिरासत में लिए गए लोगों को पुलिस थाने ले आई। पकड़े गए लोगों में विजयशंकर पुत्र स्व० बब्बन यादव ग्राम सरया डोमवा थाना पकड़ी,मोनू उर्फ अविनाश पुत्र अजय सिंह व शिवाजी पुत्र रामदेव यादव ग्राम आसन, प्रियांशु पुत्र संजय यादव एवं अंकित पुत्र कुंवर यादव ग्राम पचखओरआ थाना क्षेत्र सुखपूरा जनपद बलिया के निवासी बताए गए हैं। सभी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की गई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

11 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

11 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago