सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण माहौल में सम्पन्ननगर के सेंट जेवियर्स स्कूल में 478 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 14 अनुपस्थित

सलेमपुर, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की सप्लीमेंट्री परीक्षा सोमवार को जनपद के तीन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व शुचितापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

नगर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल, सलेमपुर में कुल 478 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि 14 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुआ। केंद्र व्यवस्थापक उप प्रधानाचार्य सोमनाथ तिवारी की देखरेख में परीक्षा की सभी प्रक्रियाएं सुव्यवस्थित ढंग से पूरी की गईं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य वी.के. शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और छात्रों में परीक्षा उपरांत संतोष और राहत का भाव देखा गया।

जनपद में तीन परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे —सेंट जेवियर्स स्कूल, सलेमपुर, सरस्वती विद्या मंदिर, देवरिया (425 परीक्षार्थी), देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल (525 परीक्षार्थी)

सेंट जेवियर्स परीक्षा केंद्र पर 18 विभिन्न विद्यालयों के परीक्षार्थियों ने भाग लिया। यहाँ कुल 10 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई, जिनमें शामिल थे —
इकनॉमिक्स, एकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, गणित, अंग्रेज़ी, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, फिजिकल एजुकेशन, कम्प्यूटर साइंस और बायोलॉजी।

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, शांतिपूर्ण संचालन और कड़ी निगरानी ने इस आयोजन को सफल बनाया।

rkpnews@desk

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

12 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

22 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

22 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago