बिना जांच के आय प्रमाण पत्र जारी करना पड़ सकता है भारी, डीएम ने जारी किए निर्देश

जिला प्रशासन की छवि को लेकर डीएम सख्त

सम्पूर्ण जांच के उपरांत ही एसडीएम/तहसीलदार निर्गत करें आय प्रमाण पत्र– डीएम

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आय प्रमाण पत्र को लेकर मिलने वाली शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया है। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि में अभ्यर्थियों को आय प्रमाण-पत्र की आवश्यकता और जनसुनवाई में निर्गत आय प्रमाण-पत्र के संबंध में प्राप्त होने वाली शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को पत्र जारी कर आदेशित किया है कि सम्यक छानबीन कराकर ही आय प्रमाण-पत्र निर्गत किया जाना सुनिश्चित करें। यदि आय प्रमाण-पत्र निर्गत होने के उपरांत शिकायत होने पर जांच के पश्चात आय प्रमाण-पत्र निरस्त करने की स्थिति उत्पन्न होती है तो पूर्व में आय प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु प्रस्तावक एवं निर्गत अधिकारी,कर्मचारी के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने अपने आदेश में कहा कि तहसील स्तर से आय प्रमाण-पत्र जारी करने के पश्चात निरस्त किये जाने की स्थिति में नियुक्तियों व अन्य कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होता है तथा जिला प्रशासन की छवि धूमिल होती है।
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति, पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि में अभ्यर्थियों को जारी आय प्रमाण-पत्र को लेकर शिकायत के उपरांत निरस्त होने के मामले सामने आए हैं, जिसको लेकर उक्त आदेश जारी किया गया है। आदेश के उपरांत ऐसे मामलों में कमी आने की आशा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

नवरात्रि के बीच रांची में दर्दनाक घटना! 11वीं की छात्रा की मौत से गांव में मातम, फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा

रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…

3 hours ago

जिस दिन मनाना था जन्मदिन, उसी दिन बुझ गई जिंदगी! धनबाद की होटल पार्टी में आखिर क्या हुआ?

धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…

4 hours ago

बाल विवाह के खिलाफ मिशन शक्ति ने जगाई जागरूकता

बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…

4 hours ago

एनसीसी कैडेट्स ने साधा निशाना, फायरिंग का लिया प्रशिक्षण

दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…

4 hours ago

शाने हिंद फोरम ने दो सदस्यीय विधायिका लागू करने की वकालत की

हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…

6 hours ago