राष्ट्रीय लोक अदालत में 25766 मामले निस्तारित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में तथा जनपद न्यायाधीश महेन्द्र प्रसाद चौधरी एवं नोडल आफिसर कृष्ण कुमार-पंचम के नेतृत्व मे द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ।
इस आयोजन में कुल 25766 मामलों का निस्तारण किया गया, जिसमें बैंकों और फाइनेंस कंपनियों द्वारा 4,52,52,985 रुपये की ऋण वसूली की गई। इसके अलावा, न्यायालयों में 1,90,870 रुपये का अर्थदंड और 1,29,90,000 रुपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिया गया।
इसी प्रकार समस्त प्रशासनिक विभागों में 23448 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद की कोर्ट में कुल 17 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया गया।
पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण विश्वनाथ की कोर्ट में 51 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 1,29,90,000/- रुपये का प्रतिकर दिलाया गया।
अपर जिला जज-प्रथम रमेश दूबे की कोर्ट में कुल 329 मामलों का निस्तारण करते हुए 20,000/- रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।


स्पेशल जज एस0सी0एस0टी0 भूपेंद्र राय की कोर्ट में 19 मामलों का निस्तारण किया गया।
स्पेशल जज पॉक्सो एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-पंचम की कोर्ट में 04 मामलों का निस्तारण किया गया।
सिविल जज जू0डि0 मिमोह यादव द्वारा कुल 883 मामलों का निस्तारण करते हुए 1,32,770/- रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।
ग्राम न्यायालय मेंहदावल में न्यायाधिकारी प्रभात कुमार दूबे द्वारा कुल 410 मामलों का निस्तारण करते हुए 7,600/- रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।
अतिरिक्त सीविल जज जू0डि0 एवं प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड अशोक कुमार कसौधन के प्रभार में 6 मामलें का निस्तारण करते हुए 5500/- रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया।
स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष इश्तियाक अली के कोर्ट में कुल 05 मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज महेन्द्र कुमार सिंह, बार के पदाधिकारी विरेन्द्र मिश्रा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश बिहारी शुक्ल, डीजीसी विशाल श्रीवास्तव, एलएडीसीएस चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव, अनिल विश्वकर्मा, देवकी नन्दन पटेल, रामभवन पटेल, सुनीता गुप्ता सहित तमाम वादकारीगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बरहज में बिजली संकट पर जनाक्रोश, 7 दिन का अल्टीमेटम; सुधार नहीं हुआ तो आमरण अनशन और तालाबंदी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से…

3 hours ago

खाने उतरे, ट्रेन छूटी और खुल गया राज; देवरिया स्टेशन पर पकड़ा गया अंतरराज्यीय चोर गिरोह

जालंधर में चोरी, देवरिया में गिरफ्तारी; दुर्लभ सिक्के और राडो घड़ी समेत लाखों का माल…

3 hours ago

रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव, हादसा या कुछ और? पुलिस कर रही जांच

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस हर पहलू की जांच…

5 hours ago

देवरिया टैक्स बार को मिला नया नेतृत्व, पदाधिकारियों ने ली शपथ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया टैक्स बार एसोसिएशन के सत्र 2026-27 का शपथ ग्रहण समारोह…

18 hours ago

लोककला से रंगमंच तक, पूर्वांचल की प्रतिभाओं को मिला स्थायी सांस्कृतिक मंच

पूर्वांचल को मिला सांस्कृतिक धरोहर का नया मंच, 300 साल पुराने बरगद की छांव में…

24 hours ago

टीईटी परीक्षा के चलते डीएवी स्कूल के पास लगा जाम, आर्य समाज मार्ग पर घंटों रेंगते रहे वाहन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के डीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित टीईटी परीक्षा के दौरान…

3 days ago