निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार को तहसील रोड स्थित काशीनाथ हॉस्पिटल के तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना रहा।

शिविर में काशीनाथ हॉस्पिटल के प्रबंधक अरविन्द कुशवाहा, डॉ. डी.के. मौर्य, एएनएम प्रमिला यादव और फार्मासिस्ट शिवानी कुशवाहा की टीम ने लगभग 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित कीं। शिविर के आयोजन से गरीब मरीजों में आशा की किरण जागी और उन्हें घर के पास ही इलाज की सुविधा मिली।

ग्राम प्रधान रिंटू देवी ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर गांव के गरीब मरीजों के लिए बेहद लाभकारी हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंचायत भवन में शिविर आयोजित किया गया।

डॉ. डी.के. मौर्य ने बताया कि शिविर में आए मरीजों की सामान्य जांच कर उन्हें उचित परामर्श और दवाएं दी गईं। इस दौरान आजाद अंसारी, बलवंत कुशवाहा, ह्रदयनारायण कुशवाहा, रामपुकार शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया।

प्रबंधक अरविन्द कुशवाहा ने कहा कि काशीनाथ हॉस्पिटल द्वारा आगे भी बरहज क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य जागरूकता और गरीब मरीजों के उपचार के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन जारी रहेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पुलिस ने 24 घंटे में चोरी की घटना का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

सीएसपी सेंटर से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, आरोपी घर में कपड़ों के…

19 minutes ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

23 minutes ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

27 minutes ago

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

7 hours ago

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

22 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

22 hours ago