आंख में मिर्च पाउडर डालकर व्यापारी से 2.5 लाख की लूट

गोरखपुर। (राष्ट्र की परम्परा )24 सितम्बर… चौरीचौरा थाना क्षेत्र के भरतपुर और शत्रुध्नपुर गांव के बीच व्यापारी की आंख में मिर्च पाउडर झोंककर ढाई लाख रुपये लूट की घटना शुक्रवार शाम को हो गयी। लुटेरे घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी, सीओ अंजनी कुमार पांडेय व प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार बाजपेयी ने पीड़ित व्यापारी से जानकारी ली। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार सरैया के मरचहवा टोला निवासी अजय कुमार पुत्र स्व० चंद्रभान का सरदारनगर में शारदा सुपर मार्केट नाम से दुकान है। अजय अपने सुपर मार्केट के काम के अलावा कुछ अन्य कारोबार भी करते हैं। शुक्रवार को वह देवरिया जिले के रुद्रपुर में किसी व्यक्ति से ढाई लाख रुपये लेकर नई बाजार पहुंचे। वहां से चौरीचौरा थाना क्षेत्र के रामपुर रकबा होते हुए वापस अपने घर जा रहे थे। शाम छः बजे के करीब अभी वह भरतपुर और शत्रुध्नपुर गांव के बीच पहुंचे थे कि दो बाइक पर सवार चार बदमाश सामने से आये और अपनी बाइक को सड़क पर आड़ा तिरछा खड़ा कर अजय को रोक लिया। पीड़ित अजय के मुताबिक गाड़ी रुकते ही बदमाशों ने उनकी आंख में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। उनके पैंट की जेब में रखा लगभग 18 सौ रुपये और बैग में रखा ढाई लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना चौरीचौरा पुलिस को दिया। घटना की सूचना पाकर एसपी नार्थ, सीओ और प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और पीड़ित से लूट के बारे में जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

संवादाता गोरखपुर..

parveen journalist

Recent Posts

11.4 करोड़ का छात्रवृत्ति घोटाला: CBI की बड़ी कार्रवाई, 5 राज्यों के नोडल अधिकारी, फर्जी संस्थान और छात्र आरोपी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिव्यांग छात्रों के लिए चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजना में…

5 hours ago

IPL 2025 में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन? साई सुदर्शन नंबर-1, कोहली और SKY भी पीछे नहीं

दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग Indian Premier League में हर सीजन कई बल्लेबाज अपने…

6 hours ago

पाकिस्तान की काबुल पर एयरस्ट्राइक: रिहायशी इलाकों और अस्पताल पर बमबारी, 400 लोगों की मौत

काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की…

6 hours ago

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

17 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

18 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

18 hours ago