गोरखपुर। (राष्ट्र की परम्परा )24 सितम्बर.. कोतवाली इलाके के जगन्नाथपुर में शनिवार की भोर में खपरैल का जर्जर मकान भरभराकर गिर गया। मलवे के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गयी और 5 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को निकालकर जिला अस्पताल पहुचाया। जंहा सभी का इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार जगन्नाथ पूर स्थित एक खपरैल के मकान में रजत व उनका परिवार रहता है। सभी लोग रात में खाना खाकर सोए थे। शनिवार भोर में करीब 4 बजे अचानक खपरैल का मकान गिर गया जो काफी पुराना व जर्जर था।
घटना में 22 वर्षीय रजत उर्फ राजा की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। वही घटना में 17 वर्षीय रागिनी पुत्री जितेंद्र गौड़, 42 वर्षीय निर्मला पत्नी जितेंद्र गौड़, 35 वर्षीय अनुराधा पत्नी सत्यनारायण, 24 वर्षीय रानू पुत्र रामदुलारे और 65 वर्षीय रामदुलारे पुत्र गंगा घायल हो गए। सभी लोगों का उपचार सदर अस्पताल गोरखपुर में चल रहा है।
संवादाता गोरखपुर..
फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…
शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…
शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…
AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…
भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने निर्णायक मोड़! विदेशी निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कर…