पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ राष्ट्रव्यापी एक्शन के बाद इस संगठन की तरफ से विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिल रहा है। अब खबर है कि महाराष्ट्र के पुणे में ज़िला कलेक्टर कार्यालय के बाहर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए थे। पीएफआई के कार्यकर्ता वहां ईडी-सीबीआई-पुलिस की छापेमारी के ख़िलाफ़ इकट्ठे हुए थे। पुलिस ने तक्काल कार्रवाई करते हुए कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था जिन्हें आज सुबह गिरफ़्तार कर लिया गया है। इसके अलावा बिना अनुमति के प्रदर्शन करने के आरोप में 60-70 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुणे में विरोध प्रदर्शन के कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें कुछ लोग अल्लाह हू अकबर के साथ ही पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। अब पुलिल ने मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में 60-70 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।पीएफआई पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए, एनआईए के नेतृत्व में बहु-एजेंसी टीमों ने देश में आतंकवादी गतिविधियों का कथित रूप से समर्थन करने के लिए 15 राज्यों में लगभग एक साथ छापे में कट्टरपंथी इस्लामी संगठन के 106 नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था। पीएफआई के 93 लोकेशन पर छापे डाले गए थे, जिसमें पीएफआई के कुल 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
यूपी में चाइनीज मांझे का खूनी खेल! वाराणसी में साड़ी कारोबारी की मौत, आखिर प्रतिबंध…
फोटो goo दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस की कार्रवाई और पाबंदियां: सुप्रीम कोर्ट ने साफ की…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय…
यूपी के इस जिले में 43 हजार स्कूली बच्चों का पैसा अटका, सर्दी में स्वेटर…
पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल संघ लोक…
Ai निर्मित JETET 2026 में बड़ा बदलाव! 5.60 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा में अब पहले…