Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअज्ञात कारणो से लगी आग में 17 मकान जलकर राख 25 मवेशी...

अज्ञात कारणो से लगी आग में 17 मकान जलकर राख 25 मवेशी जलकर स्वाहा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) संवाददाता थाना रानीपुर अंतर्गत ग्राम गाजीपुर कोडरी में शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे अज्ञात कारण से 17 झोपड़ी में आग लग गई जिसमें एक भैंस तीन गाय दो बछिया 19 बकरी गंभीर रूप से झुलस गई जिसमें 25 मवेशी की मौत हो चुकी है!
सूचना पाकर उप जिलाधिकारी पयागपुर राकेश कुमार मौर्य तथा रानीपुर वी हुजूरपुर की पुलिस राजस्व टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची हैं! जहां अग्नि पीड़ित परिवार को आहेतुक सहायता के साथ खाने पीने के खाद्य सामग्री उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया है! अग्निकांड में गृहस्थी के सारा सामान जलकर राख हो चूका है!
उप जिलाधिकारी पयागपुर राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि सूचना मिली कि ग्राम गाजीपुर कोडरी में बाबा दिन छोटकऊ चंद्रिका राजकुमार रामदुलारे लल्लन राम छबीले रामअचल सहित 17 लोगों के मकान में अज्ञात कारण से आग लग गई ! सूचना पर दमकल पहुंचा लेकिन आग पर काबू नहीं पा सका! गांव वालों ने भारी मशक्कत कर आग को काबू पाया! एसडीएम ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है!

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments