भाटपार रानी से बृजेश मिश्र की रिपोर्ट)
भाटपार रानी/ देवरिया (राष्ट्र की परम्परा )भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के बनकटा थाना अंतर्गत बिरनी गांव में सर्पदंश की दर्दनाक घटना में एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।जब गांव निवासी अंकित गिरी पुत्र शम्भू गिरी को सांप ने डस लिया। परिवारजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार, अंकित किसी कार्यवश घर के पास खेत की ओर गया था, तभी उसे जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते और इलाज की व्यवस्था कर पाते, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
अंकित की असमय मृत्यु से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। गांव में मातम का माहौल है और लोगों की आंखें नम हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, हालांकि स्थानीय राजस्व व पुलिस टीम द्वारा घटना की जांच की जा रही है।
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…
79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…
भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…
हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…
पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…