मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले 1597 मरीजों का उपचार किया गया

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। रविवार को जनपद बलरामपुर के चौबीस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज तराई व गुलरिहा हिशामपुर में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 1597 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया गया। सीएमओ ने सभी ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले एवम् जनरल ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों को बारिश के मौसम में होने वाले संक्रामक रोगों से बचाव के संबंध में जानकारी अवश्य दें। सीएमओ ने बताया कि बरसात के मौसम में पाचन संबंधी समस्याओं से बचने के लिए ताजे और सुपाच्य भोजन का सेवन करें, पानी उबालकर पीएं तथा अत्यधिक मसालेदार एवं तले हुए खाद्य पदार्थों से बचें।सीएमओ ने कहा कि नियमित रूप से हाथ धोना एक अच्छी आदत है और इसके माध्यम से आप अपनी और दूसरों की सेहत का ध्यान रख सकते हैं। यह सरल आदत आपके स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। दस्त की रोकथाम के लिए साफ-सफाई अपनाएं। बच्चों को डीहाइड्रेशन और कमजोरी से बचाने के लिए हर दस्त के बाद ओआरएस का घोल और 14 दिनों तक जिंक की गोलियों का सेवन कराएं। मौके पर डॉ सुमंत सिंह चौहान अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर , चिकित्सा अधिकारी डॉ बालमुकुंद मौर्य , जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, जिला लेखा प्रबंधक प्रभात कुमार मौर्य एवम् प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज तराई , गुलरिहा हिशामपुर के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गैस कालाबाजारी रोकने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने और…

8 hours ago

परधानी कै चुनाव फिर से नियरान है

सीट सामान्य भई जब सेदस-पंद्रह सोच भई है सयानीभौजिक पांव गहे महतारीतुंही अब लाज बचाओ…

9 hours ago

केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत की जनसभा आज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि 15…

9 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में 37405 मामलों का निस्तारण, 3.54 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण वसूली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में…

9 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा…

9 hours ago

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में गोरखपुर विश्वविद्यालय को तीन पदक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतिभा ने एक बार फिर…

9 hours ago