रोल प्ले: होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी के छात्रों ने बिखेरा जादू

गोराखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 43वें दीक्षांत सप्ताह समारोह के अवसर पर होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टेक्नोलॉजी विभाग ने प्रभावशाली रोल प्ले किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत अतिथि शिक्षक आशीष रंजन एवं कुरेश खान, होटल प्रबंधन एवं खानपान प्रद्योगिकी विभाग द्वारा किया गया।
रोल प्ले में विद्यार्थियों ने एक उत्कृष्ट अभिनय के माध्यम से होटल में अतिथि के आगमन से लेकर विदाई तक की पूर्ण प्रक्रिया को प्रदर्शित किया।
उन्होंने होटल प्रबंधन के द्वारा आतिथ्य सत्कार का प्रभावशाली प्रस्तुतिकरण किया। इस रोल प्ले ने सभी उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। इस रोल प्ले ने होटल प्रबंधन के क्षेत्र में विद्यार्थियों की क्षमता को प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों द्वारा उनके सेवा कौशल एवं धैर्यपूर्ण व्यवहार ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम के अंत में वाणिज्य विभाग के अधिष्ठाता प्रो. श्रीवर्धन पाठक ने विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए प्रोत्साहित किया। डॉ. अंशु गुप्ता ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया साथ ही आभार ज्ञापन कर कार्यक्रम का सफल समापन किया।
कार्यक्रम में प्रोफेसर आर.पी.सिंह, डॉ. राहुल मिश्रा, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. प्रतिमा जायसवाल, डॉ. सुमन कन्नौजिया, अतिथि शिक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. सारिका गुप्ता, डॉ. पूर्णिमा मिश्रा, शोधार्थी राधिका मिश्रा और रोशन जहां आदि उपस्थित रहीं।

rkpshomnath

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

1 hour ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

2 hours ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

3 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

3 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

3 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

3 hours ago