15 लाख का घोटाला उजागर, डीएम के आदेश पर होगी एफआईआर

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जिले के सदर प्रखंड के पंचायत राज-जादोपुर दुःखहरण में 15 लाख रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। योजनाओं में गंभीर अनियमितता पाए जाने के बाद सारण आयुक्त के निर्देश पर जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।

डीएम ने सदर बीडीओ को निर्देश दिया है कि तीनों योजनाओं की राशि दोषियों से वसूलने के साथ-साथ उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। इसके अलावा, नीलाम वाद की प्रक्रिया भी तत्काल प्रारंभ करने का आदेश दिया गया है।

यह कार्रवाई जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जांच में खुलासा हुआ कि सरकारी राशि का बंदरबांट नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए किया गया। बिना जैम पोर्टल पर रेट लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर दी गई और सेनेटरी पैड वितरण योजना में भी बड़े पैमाने पर धांधली की गई।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद घोटाले में शामिल लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और अब उनके खिलाफ कानूनी शिकंजा कसना तय है।

Editor CP pandey

Recent Posts

महाराणा प्रताप जयंती समारोह ने जगाई राष्ट्रभक्ति और एकता की अलख

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण के प्रतीक महाराणा प्रताप…

8 hours ago

प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, गांव में मचा हड़कंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में…

20 hours ago

राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप का 486वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में उतारने का किया गया आह्वान महराजगंज(राष्ट्र…

20 hours ago

जनसंघर्ष से सत्ता के शिखर तक : सुवेंदु अधिकारी की राजनीतिक यात्रा

नवनीत मिश्र नव नियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का नाम आज पश्चिम बंगाल की राजनीति में…

20 hours ago

अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में मनाई गई महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती

ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के…

20 hours ago

रेल प्रबंधक ने वाराणसी सिटी स्टेशन का गहन निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने शनिवार 09 मई,2026 को पूर्वाह्न…

21 hours ago