नालंदा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले के चंडी थाना क्षेत्र स्थित करौटा-राजगीर टूरिस्ट वे पर शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी 22 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुकेश अपने साथी सन्नी कुमार के साथ बाइक से कहीं जा रहा था, तभी तेज रफ्तार में आ रहे एक वाहन से टकरा गया। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
मुकेश की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, लेकिन शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसने अंतिम सांस ली। वहीं, उसका साथी सन्नी कुमार अभी भी एक निजी क्लिनिक में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने सड़क पर वाहन की तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सुरक्षा उपायों को कड़ा करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन…
पहले दिन नेपाल के 55 यात्री शिमला और चंडीगढ़ के लिए हुए रवाना, हरिद्वार तक…
कथित हमले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बहराइच…
चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे को लेकर राजनीतिक…
Ai निर्मित जंतर-मंतर पर CJP नेताओं की हिरासत से सियासी घमासान, वकील से मुलाकात नहीं…
बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…