Categories: Uncategorized

स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता परेशान, लोड वही लेकिन बिल आसमान छू रहा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर सुविधा परेशानी का कारण बनती जा रही है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उनका बिजली का उपयोग पहले जैसा ही है, लेकिन बिल हर महीने अचानक कई गुना बढ़कर आ रहा है। जून में जहाँ किसी का बिल ₹2300 आया, वहीं जुलाई में वही बिल ₹19,000 तक पहुंच गया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-5 निवासी मुख्तार अहमद ने बताया कि उनका लोड बढ़ा नहीं है, लेकिन बिल में अचानक उछाल आ गया। पहले जहां ₹400 से ₹500 तक बिल आता था, अब यह हजारों में पहुंच गया है। इसी तरह राजेश गौड़ ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद कभी ₹3000 तो कभी ₹5000 का बिल आ रहा है। शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हो पा रहा है। बांसडीह विद्युत उपकेंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ मामलों में पुराने मीटर की बची हुई यूनिट्स को भी नया स्मार्ट मीटर पकड़ रहा है, जिससे बिल में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। एक्सईएन ई. राजकुमार सिंह के अनुसार, “लोड बढ़ने पर पेनल्टी के रूप में बिल बढ़ सकता है और बकाया होने पर सप्लाई भी बाधित हो सकती है। उपभोक्ता को नए सिस्टम के अनुरूप बिल जमा करना अनिवार्य है।” हालांकि निगम की ओर से समस्या के समाधान के लिए कुछ मामलों में चेक मीटर लगाकर पुराने और नए मीटर की रीडिंग का मिलान किया जा रहा है। सही रीडिंग आने पर उपभोक्ताओं को आश्वस्त कर मीटर बदला जा रहा है बांसडीह उपकेंद्र पर पिछले एक महीने में स्मार्ट मीटर से जुड़ी 10 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं। उपभोक्ता कहते हैं कि शिकायतों के बावजूद शिविरों और कार्यालय में संतोषजनक कार्रवाई नहीं हो रही। बिल की अनियमितता ने उनके मासिक बजट को बिगाड़ दिया है। स्थानीय नागरिकों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता की जांच हो, लोड का सत्यापन किया जाए और बिल निर्धारण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए। जब तक जांच पूरी न हो, तब तक उपभोक्ताओं को राहत दी जाए।

Karan Pandey

Recent Posts

योग से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्थिरता और आत्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त: डॉ. एचआर नगेन्द्र

बीबीएयू में भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के वैज्ञानिक महत्व पर हुआ विशेष व्याख्यान लखनऊ…

55 seconds ago

गुजरात निकाय चुनाव में BJP का दबदबा बरकरार, गांधीनगर से ओखा तक खिला कमल; AAP का खाता भी नहीं खुला

गांधीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। गुजरात के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने…

5 minutes ago

नारी सशक्तीकरण पर विद्यार्थियों ने बटोरी वाहवाही, पुलिस अधिकारियों ने किया पुरस्कृत

नारी सशक्तीकरण पर विद्यार्थियों ने बटोरी वाहवाही, पुलिस अधिकारियों ने किया पुरस्कृत संत कबीरनगर (राष्ट्र…

11 minutes ago

आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज में कमाल! किडनी का ट्यूमर निकाला, पूरी किडनी बचाकर मरीज को दी नई उम्मीद

फोटो विज्ञप्ति आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। किडनी में ट्यूमर होने पर अक्सर मरीजों को बड़े…

1 hour ago

11 ग्राम प्रहरियों को मोबाइल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, मानदेय बढ़कर ₹3,500 सालाना ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। गांवों की सुरक्षा में दिन-रात जुटे ग्राम प्रहरियों…

1 hour ago

गेहूं-सरसों की पैदावार बढ़ाने पर मंथन! आगरा में जुटेंगे अलीगढ़, आगरा और बरेली मंडल के कृषि विशेषज्ञ

किसानों के लिए बड़ी पहल: आगरा में कल जुटेंगे तीन मंडलों के कृषि विशेषज्ञ, रबी…

1 hour ago