14 वर्षीय छात्रा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

बलिया मुख्य मार्ग पर गुरुवार को 14 वर्षीय छात्रा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा थाना क्षेत्र सिकंदरपुर के अमीर कोल्ड स्टोरेज के पास हुआ, जब छात्रा को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंदह निवासी अंकित शर्मा की पुत्री चंद्रभान शर्मा, जो कक्षा 8 की छात्रा है, साइकिल से पढ़ने के लिए सिकंदरपुर आ रही थी। अमीर कोल्ड स्टोरेज के सामने अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्रा सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार छात्रा के सिर में गंभीर चोटें हैं और उसे बार-बार उल्टी हो रही है। गौरतलब है कि सिकंदरपुर-बलिया मार्ग पर लगातार हो रही तेज रफ्तार की घटनाओं से दुर्घटनाएं आम होती जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर ट्रैफिक नियंत्रण और गति सीमा को सख्ती से लागू करने की मांग की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

4 hours ago

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

2 days ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

2 days ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

2 days ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

3 days ago